अस्मिता खेलो इण्डिया की एक दिवसीय योगासन प्रतियोगिता सम्पन्न


जौनपुर। ‘खेल से ही पहचान है’ स्लोगन के साथ अस्मिता खेलो इण्डिया का भव्य आयोजन सम्पन्न हो गया जहां मंचासीन अतिथियों ने अपनी श्रेणी में अव्वल आये बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। नगर के टीडी इण्टर कालेज के सभागार में आयोजित प्रतियोगिता जौनपुर योगासना स्पोर्टस एसोसिएशन के बैनर तले हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं विशिष्ट अतिथि सदर विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, जफराबाद के पूर्व विधायक डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह, मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. अजय सिंह, रोहित कौशिक सचिव उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, डा. आलोक यादव हड्डी रोग विशेषज्ञ, डा. अंजना सिंह प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू भगवा वाहिनी रहे जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
प्रतियोगि​ता में दर्जन भर से अधिक विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया जहां 5 बच्चों का ग्रुप बनाकर योग कराया गया। एक श्रेणी में 18 वर्ष से कम एवं दूसरे श्रेणी में 18 वर्ष से अधिक के बच्चों ने प्रतिभाग किया जहां पारम्परिक (ट्रेडिशनल) योगासन एवं कलात्मक एकल (आर्टिस्टिक सिंगल) योगासन हुआ।
इस अवसर पर सुरभि यादव, मनुश्री गुप्ता, आशीष पाण्डेय, सूर्यांश प्रकाश सिंह, प्रणिता सेठ, दीपशिखा जी, शिवम सिंह, प्रियंका सिंह, डा. प्रमोद यादव, राहुल प्रजापति, स्वतंत्र मौर्य, उदय सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों के प्रति धन्यवाद टीडी इण्टर काजेज के प्रधानाचार्य डा. सत्य प्रकाश सिंह ने ​ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन योग गुरू अचल हरीमूर्ति ने किया। अन्त में अंकित सिंह सचिव डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन जौनपुर ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
001, 002, 003 व 004

——इनसेट——
शिखा पाण्डेय, वंशिका गुप्ता एवं यशिका मौर्या ने पाया प्रथम स्थान
खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने अव्वल बच्चों को किया पुरस्कृत
पारम्परिक (ट्रेडिशनल) योगासन के अण्डर—18 श्रेणी में शिखा पाण्डेय प्रथम, तेजवी जायसवाल द्वितीय, ​दीप्ति यादव तृतीय, आख्या लाल चतुर्थ, साक्षी जायसवाल पंचम स्थान पर आये। इसी तरह इसी योगासन के 18 प्लस में वंशिका गुप्ता प्रथम, प्रियांशी प्रजापति द्वितीय, प्रीति तृतीय, साक्षी सिंह चतुर्थ, रागिन कुमारी एवं वन्दना कुमारी ने संयुक्त रूप से पंचम स्थान प्राप्त किया। वहीं कलात्मक एकल (आर्टिस्टिक सिंगल) योगासन में यशिका मौर्या को प्रथम, श्रेया यादव को द्वितीय, आस्था सिंह को तृतीय, भूमि सोनी को चतुर्थ एवं श्रेया सिंह को पंचम स्थान मिला। इस पर उपस्थित मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने अव्वल आये समस्त बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उपस्थित अन्य अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।


005

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां