डीएम की अध्यक्षता में सैनिक पुनर्मिलन समारोह का हुआ आयोजन

जौनपुर —–जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कार्यालय सैनिक कल्याण बोर्ड के परिसर में सैनिक पुर्नमिलन समारोह का आयोजन किया गया।
         जिलाधिकारी के द्वारा अमर जवान की चिर स्मृति में बनाए गये स्तम्भ पर श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उन्हे नमन किया गया। समारोह में शहीद के परिजनों और पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा अमर वीर शहीदों के बलिदानों को याद किया गया।


जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिक नागरिक होने के साथ साथ देश की अमूल्य धरोहर है, जिन्होने हमारी एकता और अखण्डता को सुरक्षित करने के साथ ही साथ गरिमा बढायी है।
      उन्होंने पूर्व सैनिकों के कार्यों की सराहना की और कहा कि सैनिक भूतपर्व नही होता है नौकरी में रहते हुए उनकी सीमाएं सीमित होती है लेकिन अवकाश प्राप्त करने के उपरान्त अपनी प्रतिभा से अनेक क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे सकते है।
        जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अवश्य अवगत कराये, जिला प्रशासन हमेशा सहयोग के लिए तत्पर है।
       विशिष्ट अतिथि अतुल कुमार ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि आज एक खास अवसर पर उपस्थित हुए है जहां पर वीर सपूतों का सम्मान देने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। सैनिक अपने जीवन का हिस्सा देश की सेवा में समर्पित कर देते है, उनके सीमा पर मजबूती से खडे होने के कारण ही हम आराम से सो पाते है।
          ले0 कर्नल अहलावत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
         इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, एनसीसी के अधिकारीगण सहित भूतपूर्व सैनिकगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां