मां लक्ष्मी पूजनोत्सव को लेकर एसपी—एसडीएम से मिला श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमण्डल


जौनपुर। आगामी मां लक्ष्मी पूजनोत्सव को लेकर श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) का एक प्रतिनिधिमण्डल बुधवार को ​पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ एवं जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद उपजिलाधिकारी सुनील भारती से मिलकर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में अधिकारीद्वय से मिले प्रतिनिधिमण्डल ने आगामी 18 अक्टूबर से आयोजित 5 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के बाबत अवगत कराया। साथ ही पूर्व में मिलने वाली सरकारी सुविधाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुये सहयोग की ​अपील किया।

इस पर अधिकारीद्वय ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ आप लोग कार्यक्रम करें। पूर्व की भांति सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रतिनिधिमण्डल में संरक्षक रामजी जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद बबलू, अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, महासचिव संतोष यादव, अजय पाण्डेय, शिवा वर्मा, राहुल सिंह, वैभव वर्मा, राजा अग्रहरि, मुकेश सोनी, श्रेयश जायसवाल, राकेश वर्मा, सत्यम प्रजापति, रोहन जायसवाल सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह