श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ने परिवार के दो सदस्यों का किया स्वागत


जैकी व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष बनाये गये तो राहुल को प्रजापति समाज ने बनाया जिलाध्यक्ष
जौनपुर। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) के सदस्यों को उनके क्षेत्रों में दी गयी ​महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर महासमिति परिवार ने एक कार्यक्रम करके उन्हें बधाई दिया। साथ ही जोरदार स्वागत करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। बता दें कि महासमिति के विशिष्ट सदस्य जयकृष्ण साहू जैकी को भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही महासमिति के उपाध्यक्ष राहुल प्रजापति को उनके समाज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इसी को लेकर महासमिति के नवचयनित अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियों ने जैकी साहू के ओलन्दगंज स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उन्हें बधाई दिया। साथ ही जहां बुकें भेंट किया गया, वहीं माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया गया।
नगर अध्यक्ष जैकी साहू का स्वागत करने वालों में संरक्षक रामजी जायसवाल, अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद बबलू, महासचिव संतोष यादव, शिवा वर्मा, गौरव सेठ, वैभव वर्मा, अमन अग्रहरि, रोहन जायसवाल, दिलीप जायसवाल, मुकेश सोनी, शुधांशू विश्वकर्मा, सत्यम प्रजापति, राजा अग्रहरि, श्रेयश जायसवाल, प्रशांत कुकरेजा आदि उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन विकास अग्रहरि ने किया।
इसी क्रम में प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष बनाये गये राहुल प्रजापति के रोडवेज स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचकर महासमिति ने जोरदार स्वागत किया। उक्त अवसर पर संरक्षक रामजी जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष लाल बहादुर यादव, वर्तमान अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, गौरव सेठ, केतन गुप्ता, दीपक अग्रहरि, वैभव वर्मा, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, शिवा गुप्ता, दिलीप जायसवाल, राकेश वर्मा, आशीष निषाद, सत्यम प्रजापति, सतीश निषाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां