बीमित किसान 72 घण्टे के अन्दर दर्ज कराए शिकायत

जौनपुर 09 अक्टूबर – जनपद में विगत कई दिनों से हो रही बारिश एवं चक्रवात की वजह से फसल का नुकसान होने पर बीमित किसान नुकसान होने के 72 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
उप परियोजना निदेशक (आत्मा) कृषि प्रसार सुधार डा. रमेश चंद्र यादव ने बताया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जनपद में कुल 20095 किसानों का फसल बीमा हुआ है, जिसमें से 17435 किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋणी बीमा और 2660 किसानों का गैर ऋणी बीमा हुआ है। जनपद में विगत कई दोनों से बारिश हो रही है साथ ही तेज चक्रवात से धान, बाजरा, गन्ना एवं सब्जियों के नुकसान होने की संभावना है, जिन किसानों द्वारा फसल बीमा कराया गया है, उनके फसल का नुकसान हुआ है तो वह टोल फ्री नंबर 14447 पर अपनी शिकायत नुकसान होने के 72 घंटे के अंदर दर्ज करवा सकते हैं, इसके साथ ही किसान अपना प्रार्थना पत्र व्हाट्सएप नंबर 7065514447 पर भेज सकते हैं। शिकायत दर्ज होने पर कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा फसल का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति बीमा कवर के रुप मे उपलब्ध कराई जाएगी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां