पूर्व सांसद धनंजय सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत, गैंगस्टर एक्ट के मामले में बरी,

जौनपुर –जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में आज बरी कर दिया है l
न्यायालय ने कहा कि अभियोजन पक्ष उनके विरुद्ध ठोस साक्ष्य दिया परन्तु अदालत ने उसे पर्याप्त साक्ष्य न मानते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।
जिला शासकीय अधिवक्ता लालबहादुर पाल के मुताबिक यह मामला करीब 15 वर्ष पुराना है। 1 अप्रैल 2010 को जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के बेलावघाट गांव में ठेकेदारी के विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी, जिसमें गांव के निवासी संजय निषाद और नंदलाल निषाद की गोली लगने से मौत हो गई थी।
इस वारदात के बाद पुलिस ने तत्कालीन सांसद धनंजय सिंह, आशुतोष सिंह, पुनीत सिंह समेत कुल चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया था। बाद में पुलिस ने चारों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।
प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन मृतकों के परिजनों की मांग पर प्रकरण को सीबीसीआईडी को हस्तांतरित कर दिया गया। सीबीसीआईडी ने पुनः जांच करते हुए कुछ साक्ष्य एकत्र किए, जिसके बाद मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन रहा।
उक्त दोहरे हत्याकांड में अदालत ने 3 जुलाई 2025 को ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह को सभी आपराधिक आरोपों से बाइज्जत बरी कर दिया था। आज उसी प्रकरण से जुड़े गैंगस्टर एक्ट के मामले में भी एमपी-एमएलए कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए उन्हें निर्दोष घोषित कर दिया।
न्यायालय से बरी होने के बाद धनंजय सिंह के समर्थकों ने न्यायिक व्यवस्था के प्रति अपनी आस्था जताई है।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading
    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी समाजसेवी लालजी गौतम की पौत्री अर्चना गौतम पुत्री श्यामबहादुर गौतम ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण