डीएम के कड़े तेवर ;आईजीआरएस निस्तारण में रुचि न लेने वाले अधिकारियों को दिया गया स्पष्टीकरण


जौनपुर —– प्रदेश में आईजीआरएस के निस्तारण में जनपद के विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों द्वारा अपने दायित्व में के प्रति घोर लापरवाही बढ़ने के चलते पूरे प्रदेश में जौनपुर जनपद सितम्बर माह की रैंकिंग में 74 वे नंबर के पायदान पर चला गया है; जिसे लेकर डीएम के तेवर तल्ख हो गए हैंl
आई० जी०आर०एस० के सन्दर्भों के निस्तारण में पर्याप्त व्यक्तिगत रूचि न लेने, निस्तारित किये गये सन्दर्भों पर उच्चाधिकारियों द्वारा आवेदकों से निस्तारण के सम्बन्ध में असंतुष्ठ फीडबैक में लगातार वृद्धि तथा आई० जी०आर० एस० पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का मनमाने तरीके से एवं सरसरी तौर पर निस्तारण आख्या अपलोड होने के कारण प्रदेश स्तर पर निर्गत होने वाली जनपद की रैंकिंग प्रभावित हुई है। इससे स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है कि सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित व्यक्तिगत रूचि नहीं ली जा रही है।
जिसपर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी, उप जिलाधिकारी मडियाहूँ, शाहगंज, बदलापुर, केराकत उप निदेशक, कृषि, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, जौनपुर, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, खण्ड विकास अधिकारी शाहगंज, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, पुरुष, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप खण्ड अधिकारी, बदलापुर, उप खण्ड अधिकारी, केराकत, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-चतुर्थ को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां