छुट्टी रद्द सभी अधिकारी व कर्मचारी करेंगे अपने-अपने कार्यालयों की साफ-सफाई

राज्यपाल के निर्देश पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुरू हुई मुहिम

जौनपुर—वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देशों के अनुपालन की शुरुआत हो गई है। विश्व विद्यालय के 29वे दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल द्वारा दिए गए “स्वयं अपने कार्यालय की सफाई और रखरखाव” के संदेश के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह और कुलसचिव ने अपने कार्यालयों से साफ सफाई की शुरुआत किया।शनिवार और रविवार की छुट्टियां रद्द करते हुए सभी कार्यालयों में सफाई, रखरखाव और व्यवस्थापन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए।डॉ. सिंह ने स्वयं अपने कार्यालय की सफाई कर इस अभियान की शुरुआत की और कर्मचारियों से कहा कि वे अपने-अपने कार्यस्थलों की साफ-सफाई, दस्तावेजों की सुव्यवस्थित फाइलिंग और दफ्तर की समुचित देखभाल करें।उन्होंने कहा कि कुर्सी-टेबल, अलमारी और पत्रावलियों का रखरखाव दैनिक रूप से होना चाहिए, ताकि कार्यालय की कार्यकुशलता और वातावरण बेहतर बन सके।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अलमारी में पत्रावलियों को डेटवाइज और व्यवस्थित रूप से रखा जाए, कोई भी फाइल या कागज़ बिखरा न रहे, टेबल पर गंदगी न हो, और लटकते हुए बिजली के तारों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।कुलसचिव केशलाल ने कहा कि यह पहल राज्यपाल के संदेश को आत्मसात करने का प्रयास है,जिससे विश्वविद्यालय परिसर में अनुशासन, स्वच्छता और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ किया जा सके।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां