पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर विभिन्न खेलों का आयोजन


जौनपुर 10 अक्टूबर,- खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जनपद जौनपुर में 16 अक्टूबर 2025 को जनपद स्तरीय जूनियर वर्ग बालक कबड्डी एवं जूनियर वर्ग बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 9 बजे से इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर, जौनपुर में कराया जा रहा है। जूनियर वर्ग बालक कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जुलाई 2005 के बाद की तथा वजन 75 किग्रा0 से कम होना चाहिए। जूनियर वर्ग बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन भी उक्त तिथि एवं समय पर किया जायेगा जिसके लिए बालिकाओं की जन्म तिथि 01 जुलाई 2007 के पूर्व का नहीं होना चाहिए। कबड्डी के खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि इन्दिरा गांधी स्टेडियम, जौनपुर में श्री कन्हैया सिंह यादव, कबड्डी प्रशिक्षक एवं खो-खो के खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि श्री अमरजीत यादव, खो-खो प्रशिक्षक को देंगे। कबड्डी एवं खो-खो टीम में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक की संख्या 12 प्लस 1 होगी।
उक्त आयोजन के अन्तर्गत जनपद स्तरीय जूनियर वर्ग फुटबाल बालक प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 9 बजे से 24 अक्टूबर 2025 को सिझवारा फुटबाल ग्राउण्ड में किया जा रहा है। फुटबाल में खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जुलाई 2007 के बाद की होनी चाहिए। फुटबाल की प्रविष्टि के इच्छुक विद्यालय/क्लब/टीमें अपनी प्रविष्टि श्री मनीष निषाद, फुटबाल खिलाड़ी को उपलब्ध करा सकते हैं। फुटबाल टीम में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक की संख्या 16 प्लस 1 होगी।
जूनियर आयु वर्ग की तीनों प्रतियोगिता में जनपद की कुल 08-08 टीमों को प्रविष्टि दी जायेगी, प्रविष्टि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जायेगी। खिलाड़ी आयु सत्यापन के लिए आधार कार्ड एवं हाईस्कूल का मूल प्रमाण पत्र अपने साथ लेकर आयेंगे। आयु निर्धारण के लिए इन्हीं अभिलेखों को आधार माना जायेगा। विद्यालय की टीमें अपनी प्रविष्टि विद्यालय के प्रधानाचार्य या खेल अध्यापक के माध्यम से करायेंगी। प्रतियोगिता समाप्ति उपरान्त खिलाड़ियों/टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा। विजेता एवं उप विजेता टीमों के प्रत्येक सदस्य को धनराशि उनके खाते में पुरस्कार स्वरूप दिया जायेगा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां