डीएम व‌ एसपी द्वारा टी0डी0 इंटर कॉलेज, में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2025 एवं जनपद स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री (टी.एल.एम.) प्रदर्शनी‌ में पहुंचकर किया छात्रों का उत्साहवर्धन

-*
जौनपुर — जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा टी0डी0 इंटर कॉलेज‌में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2025 एवं जनपद स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री (टी.एल.एम.) प्रदर्शनी 2025 में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान श्रीमान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विद्यालय परिसर में प्रदर्शित विभिन्न विज्ञान प्रोजेक्ट एवं शिक्षण सामग्री का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए मॉडल्स, प्रयोगों एवं शिक्षण सामग्रियों के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उनके नवाचार, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की।


पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्रों को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में निरंतर सीखने, प्रयोग करने और नई खोजों के प्रति उत्साही बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही शिक्षकों एवं विद्यालय प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में सृजनशीलता, तार्किक सोच एवं आत्मविश्वास का विकास होता है।


अंत में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी गईं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां