राज्यमंत्री  के सतत प्रयास से प्रदेश के उपनिबंधक कार्यालयो में सुरक्षा की दृष्टि से 380 भूतपूर्व सैनिक/ होमगार्ड होंगे तैनात 

 जौनपुर –   प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जयसवाल के सतत प्रयास से प्रदेश के उपनिबंधक कार्यालयों  में सुरक्षा की दृष्टि से  380 भूतपूर्व सैनिक/ होमगार्ड   तैनात  किए जाएंगे  । इस आशय की जानकारी विभाग के एक जिम्मेदार अधिकारी ने दी है। मिली  जानकारी के अनुसार अनुसार उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव अमित गुप्ता ने महानिरीक्षक निबंधन यूपी लखनऊ को अपने पत्र दिनांक 17 अक्टूबर 2025 /स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन अनुभाग -1 के क्रम में इस आशय का पत्र जारी किया है ।

पत्र में उल्लेख  किया गया है कि प्रदेश के 380 कार्योलयो में से 111 कार्यालयों की सुरक्षा हेतु 315 भूतपूर्व सैनिक एवं 12 सुपरवाइजर उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से प्राप्त करने एवं शेष 269 कार्यायलयों की सुरक्षा हेतु 789 होमगार्ड लिए जाने पर कुल अनुमानित वार्षिक व्यय धनराशि रुo 40,53,82,883.64     संभावित है यह धनराशि आय- व्यक अनुदान संख्या- 91 राजस्व लेखा – 2030 स्टांप पंजीकरण – 03 पंजीकरण- 011 निर्देशन तथा  प्रशासन 04 जिला व्यय58- आउटसोर्सिंग से किए जाने हेतु अनुमति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया गया है

प्रदेश प्रदेश सरकार की इस नई सारणी व्यवस्था से प्रदेश सरकार की इस नई सराहनीय व्यवस्था से भूतपूर्व सैनिक अनुशासित प्रशिक्षित एवं इनकी तैनाती से   कार्यालय परिसरो में अनुशासन एवं सुरक्षा  व्यवस्था में सुधार होगा साथ ही अभिलेखों, नगदी एवं राजस्व संबंधी  दस्तावेजों की सुरक्षा होंगी  इस नई व्यवस्था से आम नागरिकों के साथ संयमित व्यवहार एवं भीड़ प्रबन्धन दुरुस्त होगा साथ ही आकामिक परिस्थितियों में त्वरित निर्णय एवं संकट प्रबंधन क्षमता  बढ़ेगी वहीं भ्रष्टाचार व अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण  होगा  व भूतपूर्व सैनिकों के पूर्ण पुनर्वास एवं सामाजिक कल्याण को प्रोत्साहन मिलेगा सरकार के इस निर्णय  को आम जन में सराहा जा रहा है

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां