जिलाधिकारी के नेतृत्व, विश्वास एवं प्रयास से समर्थ पोर्टल पर अपने सुझाव देने में जनपद पहुंचा शीर्ष पर

जौनपुर 16 अक्टूबर, प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश 2047” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में जनपदवासियों ने समर्थ पोर्टल पर अपने अमूल्य सकारात्मक सुझाव देते हुए जनपद को शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया है।
जिलाधिकारी ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर समस्त जनपदवासियों, समस्त उपजिलाधिकारी, बीडीओ, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, को बधाई देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा तथा मुख्य सचिव के निर्देशन में लगातार समर्थ पोर्टल की मॉनिटरिंग की जा रही है और आप सभी के सहयोग और प्रयास से ही संभव हो सका है कि आज हम विकसित देश की संकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रदेश में शीर्ष पर है। उन्होंने मीडिया बंधुओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी ने सराहनीय कार्य किया है। साथ ही उन्होंने सभी से अपील किया कि 31 अक्टूबर 2025 तक सुझाव लिए जाने हैं आप सभी अधिक से अधिक सुझाव देते हुए जनपद को शीर्ष पर बनाए रखें तथा जनपदवासियों की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराएं।
2047 तक प्रदेश को विकसित बनाने के लिए समर्थ पोर्टल पर कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित 12 सेक्टर तथा तीन थीम से संबंधित सुझाव मांगे जा रहे हैं, जिससे देश और प्रदेश को विकसित बनाने में दिए जा रहे सुझाव को विजन डॉक्यूमेंट में सम्मिलित किया जा सके तथा विकसित भारत को बनाने में जनभागीदारी सुनिश्चित किया जा सके।
विकसित भारत का लक्ष्य 2047 तक, भारत की स्वतंत्रता के 100वें वर्ष में, देश को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इस लक्ष्य में समावेशी आर्थिक भागीदारी, मजबूत आर्थिक आधार, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक समानता, और प्रौद्योगिकी व नवाचार को बढ़ावा देना शामिल है, इसका उद्देश्य 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना और सभी नागरिकों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करना है।
भारत सरकार का विज़न 2047 समावेशी विकास, नवाचार, स्थिरता और सुशासन पर केंद्रित है, जिससे समाज के हर वर्ग की समृद्धि सुनिश्चित होती है। नागरिक MyGov पोर्टल के माध्यम से भी विकसित भारत 2047 के लिए अपने विचार साझा कर सकते हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां