सपा नेता सिराजुद्दीन सिद्दीकी को दी गई अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

Oplus_16908288

खेतासराय जौनपुर

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव
सिराजुद्दीन सिद्दीकी का गुरुवार को पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। उनके जनाज़े में जनसैलाब उमड़ पड़ा और समाजवादी पार्टी ने पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर अंतिम सलामी दी। सिराजुद्दीन सिद्दीकी का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया था। वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफी करीबी थे और तीन दशक से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए थे। अखिलेश यादव ने जब युवजन सभा की संगठन की जिम्मेदारी संभाली थी, तब सिराजुद्दीन सिद्दीकी युवजन सभा के प्रदेश सचिव थे।

श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

सिराजुद्दीन सिद्दीकी के पार्थिव शरीर की एक झलक देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।

पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन और संभ्रांत नागरिक उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। जनाजे की नमाज़ कारी जलालुद्दीन ने अदा की और उन्हें पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।

इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व मंत्री दीपचन्द सोनकर, ऋषि यादव, आरिफ़ हबीब, सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Oplus_16908288

  • Related Posts

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading
    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित