विधि विधान से पूजे गए कलम दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त

विधि विधान से पूजे गए कलम दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त

कायस्थ समाज ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में की भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने रूहट्टा स्थानीय चित्रगुप्त धर्मशाला स्थिति मन्दिर में पूरे विधि विधान से कलम दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त महराज की पूजा अर्चना किया। सर्व प्रथम भगवान की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया, आरती पूजन के साथ सभी सदस्यों ने अपने इष्ट की पूजा की।
प्रदेश महासचिव/ जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने उपस्थित कायस्थ समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्म की काया से उत्पन्न चित्रगुप्त भगवान पूरे ब्रह्मांड का लेखा जोखा रखते है, इस नाते इन्हें कलम दवात का देवता भी कहा जाता है, ब्रह्म की काया से उत्पन्न चित्रगुप्त के वंशज को ही कायस्थ कहते है। भगवान चित्रगुप्त के दो पत्नियाँ थीं- शोभावती (या इरावती) और नन्दिनी (या दक्षिणा), और उनसे कुल मिलाकर बारह पुत्र हुए, इन पुत्रों के आधार पर ही कायस्थ समाज के 12 मुख्य उपजातियां बनी।


श्री श्रीवास्तव ने आगे कहाकि चित्रगुप्त के बारह पुत्रों का विवाह नागराज वासुकि की बारह कन्याओं से हुआ था। पहली पत्नी सूर्यदक्षिणा (या नंदनी) से चार पुत्र और दूसरी पत्नी इरावती (या शोभावती) से आठ पुत्र हुए थे। इन 12 पुत्रों के विवाह नागकन्याओं से हुए, जिसके कारण कायस्थों की ननिहाल नागवंशी मानी जाती है। अपने उद्बोधन के अंत में श्री श्रीवास्तव ने प्रदेश एवं जनपद के सभी कायस्थों को चित्रगुप्त की पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
इस अवसर पर संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, इन्द्रसेन श्रीवास्तव, एससी लाल, श्यामरतन श्रीवास्तव, जय आनंद, प्रमोद श्रीवास्तव दादा, शशि श्रीवास्तव गुड्डू, सरोज श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव वेस्टीज, रवि श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राजेश किशोर, पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, अवधेश श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, प्रदीप डी ओ, संजीव श्रीवास्तव, अमित निगम, विजय श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, प्रदीप अस्थाना, अखिलेश श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव, शगुन श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, साहिल श्रीवास्तव, कुशल श्रीवास्तव, ईशु श्रीवास्तव व आदित्य श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव संजय अस्थाना ने किया।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह