मुख्यमंन्त्री ग्रामोद्योग योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार युवको को खादी विभाग,10 लाख तक का देगा लोन-जिला खादी ,ग्रामोद्योग अधिकारी

जौनपुर , – जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी0के0 सिंह ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला ग्रामोद्योग कार्यालय इण्डस्ट्रीयल स्टेट मातापुर जगदीशपट्टी जौनपुर द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों को स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना संचालित है ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवक/नवयुवतियां व परम्परागत कारीगर जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है वह अपने गॉव में स्वरोजगार के लिए 10 लाख रूपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से कम ब्याज दर पर हासिल कर सकते है।


सामान्य वर्ग पुरूष के आवेदक को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत एवं सामान्य वर्ग की महिला एवं अन्य आरक्षित वर्ग के आवेदकों को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत निजी अंशदान लगाना होगा। आरक्षित वर्ग के आवेदको को शून्य प्रतिशत ब्याज व सामान्य वर्ग के आवेदकों को टर्म लोन (पूॅजीगत ऋण) पर चार प्रतिशत के अतिरिक्त शेष वार्षिक ब्याज दर पर शासन से धनराशि व्याज उपादान के रूप में प्राप्त होने पर दिया जायेगा, मुख्यालय द्वारा इकाई संख्या-11 धनराशि 55.00 लाख तथा रोजगार 220 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
अतः इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन www.cmegp.data.centre.co.in पर ऑन लाइन करते हुए उसकी हार्ड कापी को 30 जून 2024 तक कार्यालय मे जमा किया जा सकता है।


              अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जौनपुर से अथवा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के सी0यू0जी0 नंम्बर 9580503157 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां