अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला  का समापन समारोह संपन्न

जौनपुर – – सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम मे अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर कार्यशाला का आयोजन चंदवक के निखार ब्यूटी पार्लर एवं प्रशिक्षण केंद्र में सम्पन्न हुआ! कार्यक्रम का शुभारंभ केराकत उप जिलाधिकारी सुनील कुमार गौतम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया! 

कार्यक्रम के स्वागत में ट्रस्ट कि अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने ट्रस्ट द्वारा निरंतर किए जा रहे कार्यो का पूरा संक्षिप्त परिचय दिया! उपजिलाधिकारी सुनील गौतम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओ को प्रमुखता से प्रशिक्षित करने का कार्य अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य है, जिस तरह से ग्रामीण  क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओ को जागरुक करना और उनके अधिकारों के लिए आगे आकर कार्य करना बहुत ही पुनीत कार्य है, !उप जिला अधिकारी सुनील गौतम के साथ कार्यक्रम की प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता और बिट्टू किन्नर के द्वारा  सभी बच्चियों एवं महिलाओ को किए गए बेहतर प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया!कुल 5 श्रेणी में प्रतियोगिता रखा गया जिसमें बेस्ट मेकअप के लिए प्रथम स्थान रेखा मौर्य, द्वितीय स्थान निक्की, तृतीय स्थान अराधना गौड़,बेस्ट हेयर कट मे प्रथम स्थान. अंजलि विश्वकर्मा  द्वितीय स्थान. खुशी बरनवाल  तृतीय स्थान  जूही सिंह हेयर डू मे प्रथम स्थान ज्योतिष खरवार, द्वितीय स्थान  नेहा नागर तृतीय स्थान सोयम चौरसिया, बेस्ट स्किन में प्रथम स्थान रेखा कुशवाहा, द्वितीय स्थान राजश्री , तृतीय स्थान विजय लक्ष्मी निराला, केमिकल वर्क में प्रथम स्थान पूनम राजभर द्वितीय स्थान अंशिका विश्वकर्मा , तृतीय स्थान दीक्षा जैसवार रही कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष नागेंद्र नाथ सिंह, महासचिव राधिका सिंह, अंकित गुप्ता, आदित्य गुप्ता, सत्यम साहू धरमू गुप्ता, शहजादी गुप्ता, दिनेश, उपेन्द्र, डिम्पल, अनूप,कार्यक्रम का संचालन सचिव मीरा अग्रहरी ने किया!

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां