वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग बच्ची ने मनाया अपना छठा जन्मदिन

राम किशुन सिंह महाविद्यालय परिवार ने बुजुर्गों के बीच किया फलदान, लिया आशीर्वाद

जौनपुर। सामाजिक संवेदना और मानवीय मूल्यों की मिसाल पेश करते हुए राम किशुन सिंह महाविद्यालय के निदेशक गौरव सिंह एवं डॉ. शंभवी सिंह ने अपनी पुत्री शताक्षी सिंह का छठा जन्मदिन रविवार को अनोखे तरीके से वृद्ध आश्रम में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वहां मौजूद सभी वरिष्ठ नागरिकों को फल वितरित किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और सौहार्दपूर्ण रहा। बुजुर्गों ने नन्ही शताक्षी को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस तरह का आयोजन न केवल सेवा और संवेदना का उदाहरण है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी में संवेदनशीलता, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करता है।इस अवसर पर राज नारायण सिंह, शैल कुमारी सिंह, तथा महाविद्यालय परिवार के शिक्षक निलेश पाठक, विनय प्रजापति, कमल विश्वकर्मा, अशोक आर.बी. सिंह सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने इस अनूठे आयोजन की सराहना की और इसे समाज में प्रेरणा का संदेश बताया।इस प्रेरणादायी कार्यक्रम के प्रायोजक महाविद्यालय के प्रबंधक श्री शिवा कुमार सिंह रहे।

उन्होंने कहा कि “ऐसे अवसरों पर बच्चों को वृद्धजनों के बीच ले जाना उन्हें करुणा और सेवा का मूल्य सिखाता है। समाज के प्रत्येक परिवार को समय-समय पर वृद्ध आश्रमों में जाकर अपने विशेष दिन बुजुर्गों के साथ मनाने चाहिए, ताकि वे अपने जीवन का यह अमूल्य अनुभव साझा कर सकें।

”इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि खुशियां तभी सार्थक होती हैं जब वे समाज के उन लोगों के बीच बांटी जाएं, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है-और वृद्ध आश्रम में जन्मदिन मनाना इसी भावना का सशक्त उदाहरण है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां