मड़ियाहूं के सुजीत पहलवान ने मुम्बई दंगल में लहराया परचम


मड़ियाहूं, जौनपुर। मुम्बई के धानुकरवाड़ी, कांदिवली वेस्ट में आयोजित भव्य दंगल प्रतियोगिता में स्थानीय तहसील क्षेत्र के सिरौली गौरीपुर के उभरते हुये पहलवान सुजीत पहलवान यादव पुत्र अखिलेश यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुये सबका दिल जीत लिया। सुजीत पहलवान ने अपनी बेहतरीन कुश्ती कला और अदम्य साहस के बल पर विरोधी पहलवानों को कड़ी टक्कर देते हुये अखाड़े में अपनी जीत का परचम लहराया।
बताया गया कि उक्त दंगल में सुजीत पहलवान ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मुकाबले के दौरान उन्होंने बेहतरीन तकनीक, मजबूत पकड़ और संतुलित खेल भावना का प्रदर्शन किया। उनकी इस जीत ने यह साबित कर दिया कि परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
सुजीत पहलवान ने इस उपलब्धि से न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि अपने ग्राम पंचायत सिरौली गौरीपुर सहित पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है। गांव के लोगों ने इस जीत की खुशी में उन्हें बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
सुजीत पहलवान के चाचा कमलेश यादव कल्लन ने बताया कि भोलेनाथ और बजरंग बली की कृपा से सुजीत पहलवान ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची लगन और मेहनत से हर मंज़िल हासिल की जा सकती है। गांव के बुजुर्गों और खेल प्रेमियों ने कहा कि सुजीत पहलवान जैसे युवाओं पर गांव को गर्व है। साथही उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी कुश्ती प्रतिभा का लोहा मनवायेंगे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह