निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन 736 लोगों ने कराई नेत्र जाँच, 467 लोगों को वितरित किये निःशुल्क चश्मे



जौनपुर। नेशनल इण्टर कॉलेज पट्टी नरेन्द्रपुर में हिन्दी भाषी फ़ाउण्डेशन के अध्यक्ष आईमैन आनन्द सिंह बंटी के नेतृत्व में संस्था द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिशा हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. वेंकटेश श्रीवास्तव एवं उनकी टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र-जाँच, दवा एवं चश्मा वितरण तथा जरूरतमंद मरीजों के लिये मोतियाबिंद ऑपरेशन की पूर्ण निःशुल्क व्यवस्था की गई। फ़ाउण्डेशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह बंटी ने बताया कि शिविर में 736 लोगों ने नेत्र जाँच कराई तथा 467 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किये गये। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नि:शुल्क उपचार का लाभ प्राप्त किया। इसके पूर्व हिन्दी भाषी फ़ाउंडेशन द्वारा पिछले वर्ष आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर ने समाजसेवा का नया मानक स्थापित किया था। बीते 8 व 9 फरवरी 2025 को तिलक इण्टर कॉलेज ईशापुर में आयोजित शिविर में 1450 मरीजों की आंखों का उपचार किया गया था जिसमें 63 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक कराया गया। यह सेवा कार्य क्षेत्र के लिये प्रेरणास्रोत बन गया। श्री सिंह ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी उपासना है। हिन्दी भाषी फ़ाउण्डेशन का लक्ष्य है कि दृष्टि से कोई भी वंचित न रहे। यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। बता दें कि फ़ाउण्डेशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह बंटी को क्षेत्रवासी स्नेहपूर्वक आईमैन कहते हैं। कार्यक्रम क्षेत्र के ग्राम प्रधानगण, सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस विभाग, शिवधाम रामलीला समिति अमाँवा कला के सहयोग से आयोजन अत्यंत सफल रहा। इस अवसर पर पप्पू दुबे, प्रमोद सिंह, पिंटू फौजी, प्रिंस सिंह, शिवम राजक, रोहित सिंह, राजा सिंह, राम सिंह, अतुल सिंह, अभिषेक सिंह, दिलीप सोनी, प्रदीप मास्टर आदि मौजूद रहे। संस्था ने सभी सहयोगियों, डॉक्टर टीम और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां