डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन नामावलियों के संबंध में की बैठक

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र‌ सिह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 16 लाख 24 हजार 900 गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक गणना पत्रों का वितरण एवं संग्रहण का कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बीएलओ (BLO) के दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि प्रत्येक बीएलओ को अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता के घर तीन बार जाना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया के दौरान बीएलओ द्वारा मतदाताओं से कोई भी दस्तावेज नहीं लिया जाएगा।
उन्होंने सभी ईआरओ को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर बीएलए (BLA) के साथ बैठक कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की संपूर्ण जानकारी प्रदान करें।
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि जिन राजनीतिक दलों द्वारा अब तक बीएलए की नियुक्ति सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है, वे इसे शीघ्र उपलब्ध कराएं, जिससे पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी मृतक व्यक्ति का नाम जीवित व्यक्ति की श्रेणी में अंकित न हो।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से यह भी जानकारी प्राप्त की कि क्या बीएलए द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण कार्य सुचारु रूप से किया जा रहा है।
इस अवसर पर बीजेपी से विनीत कुमार शुक्ला, सपा से जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, कांग्रेस पार्टी से राकेश सिंह डब्बू, बीएसपी से चंद्रेज वर्मा, आप से राम रतन विश्वकर्मा, अपना दल (एस) से जय प्रकाश पटेल, सहित अन्य गणमान्य प्रतिनिधिगण के. के. विश्वकर्मा, शीतल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, समस्त ईआरओ/एईआरओ सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह