डीएम ने सिरकोनी ब्लाक के एस आई आर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन नामावलियों के सम्मिलित किए जाने की प्रक्रिया का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर — जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा आज विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस.आई.आर.), स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित किए जाने की प्रक्रिया का विकास खंड कार्यालय सिरकोनी में आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने पंचायत निर्वाचक नामावली के अंतर्गत फीडिंग कार्य की समीक्षा भी की और निर्देश दिए कि फीडिंग ससमय पूर्ण कराई जाए।


इसके साथ ही उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों , बीएलओ द्वारा घर घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण किए जाने के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि समस्त बीएलओ वितरण के कार्य को शीघ्र अतिशीघ्र शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करे, इसके साथ ही ऐप पर फीडिंग भी कराई जाए। उपस्थित कार्मिकों से नामावली संशोधन, दावे-आपत्तियों के निस्तारण तथा आवश्यक अभिलेखों की जानकारी प्राप्त की और सभी को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया में शत-प्रतिशत शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल, एडीओ पंचायत, कर्मचारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल जौनपुर – शाहगंज नगर के अयोध्या मार्ग स्थित…

    Continue reading
    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला

    जौनपुर-भीषण गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। शासनादेश के प्रावधानों के तहत जनपद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला

    सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज, में मेधावियों ने लहराया परचम

    गर्मी का कहर जारी, जनजीवन बेहाल

    पतौरा गांव में दबंगों का कहर: महिला से मारपीट, वीडियो वायरल

    उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू