समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने छात्र—छात्राओं को किया सम्मानित


जौनपुर। नगर के बी.आर.पी. इण्टर कालेज में आयोजित 111वां वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह, भव्यता और अनुशासनपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट उपस्थित रहे। समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक व खेल उपलब्धियों का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने विद्यालय के अनुशासन व शिक्षण-परिवेश की सराहना किया तो विशिष्ट अतिथि ने रंगारंग प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण की जानकारी दिया।
कार्यक्रम में डॉ. अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव संत परमहंस इंटर कालेज औका, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष चंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व प्रधानाचार्य टी.डी. कॉलेज ने विचार व्यक्त करते हुये विद्यालय की प्रगति को सराहा। जिलाधिकारी ने अध्यक्षीय सम्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल, वाद-विवाद एवं विविध प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वार्षिक खेलकूद एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल व पुरस्कार प्रदान किये गये। समारोह का संचालन सत्य प्रकाश सरोज, शुभम तिवारी एवं ऋषि श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन में प्रकाश चंद्र यादव, ऋषि श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव और संगीत शिक्षिका मंजू देवी की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, लायंस क्लब प्रतिनिधि, गणमान्यजन, पूर्व छात्र सहित तमाम शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
004

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां