सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने महिला थाने का त्रिस्तरीय निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

:
जौनपुर। सीओ सिटी एवं ट्रेनी आईपीएस गोल्डी गुप्ता ने बुधवार को महिला थाने का त्रिस्तरीय निरीक्षण करते हुए कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम आगंतुक रजिस्टर, फरियादियों का विवरण, मासिक निरीक्षण पुस्तिका, प्रार्थना पत्र रजिस्टर, आरोप पत्र सहित CCTNS और IGRS से संबंधित अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर बल दिया।
सीओ सिटी ने पहरा ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी भानमती चौहान को दायित्वों के प्रति सतर्क व जिम्मेदार रहते हुए ड्यूटी करने की हिदायत दी। वहीं महिला आरक्षी अनुप्रिया त्रिपाठी को असलहे खोलने का निर्देश दिया, जिसे उन्होंने कम समय में कुशलतापूर्वक करके अपनी दक्षता का परिचय दिया। इस पर सीओ सिटी ने प्रसन्नता व्यक्त की।


महिला संबंधी मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से समझौता कराकर दंपतियों के बीच मतभेद दूर कराने के प्रयासों की उन्होंने सराहना की। विशेष रूप से महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।
सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने लगभग 40 मिनट तक थाने पर मौजूद रह कर विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।


इस दौरान उर्वशी सिंह (PLB), महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी, सुमन देवी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम