उमानाथ हायर सेकेंडरी स्कूल में आज नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार किया प्रदर्शन

जौनपुर ,—- उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल महरूपुर में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के छात्रो ने कार्यक्रम में उत्साहपर्दूक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

नुक्कड़ कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों ने इक्कीसवीं सदी में जी रहे समस्त भारतीयों को एक संदेश दिया है, जिसमें ये बताने का प्रयास किया गया है कि आज हम भले ही कितने आधुनिक हो चुके हैं फिर भी अपने जीवन में कमियाँ छोड़ते जा रहे हैं।

नुक्कड़ नाटक में कक्षा 9 के सौम्या ग्रुप एवं भाग्या ग्रुप और कक्षा 10 के ध्रुवी ग्रुप एवं वत्सला ग्रुप और कक्षा 11 की अदिति ग्रुप एवं इशिका ग्रुप और कक्षा 12 की स्नेहा ग्रुप एवं आस्था ग्रुप ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मंच पर अभिनय करके समस्त भारतीयों को जागरूक किया।

आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक इं० शिवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य डा० ब्रूनो डोमिनिक नजारेथ, उपप्रधानाचार्य श्री कृष्णा यादव जी मौजूद रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे। प्रतियोगिता में मुख्य संयोजिका सुश्री अनुमेहा जी की अहम भूमिका थी। और साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षको का सराहनीय योगदान रहा।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह