विपक्ष SIR को लेकर फैला रहा भ्रम भाजपा का संकल्प, पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे : भूपेंद्र सिंह चौधरी

SIR को लेकर विपक्ष नकारात्मक रवैया अपनाता रहा है विपक्ष नहीं चाहता कि देश में सही और शुद्ध मतदाता सूची जारी हो: अजीत प्रजापति

जौनपुर: भाजपा कार्यालय में एसआईआर अभियान की समीक्षा बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की एवं मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रहे सर्वप्रथम कार्यक्रम का सुभारंभ पार्टी के पुरोधा पं दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया उसके बाद वंदेमातरम गीत गाया गया। उसके उपरान्त मुख्य अतिथि को जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया ।

मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उपस्थित सभी जिला पदाधिकारी, सभी विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष, व एसआईआर में लगे कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की पार्टी की ओर से बनाए गए बीएलए टू, बूथ प्रवासी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक अपने-अपने बूथ पर बीएलओ के साथ मिलकर फॉर्म भरने का कार्य तेजी से पूरा करें विपक्ष इस अभियान को लेकर जनता में अनावश्यक भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है।

मुख्य अतिथि चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का संकल्प है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम न जुड़े। उन्होंने बताया कि पहले मतदाता सूची में कई विसंगतियां होती थीं, जैसे एक व्यक्ति का कई स्थानों पर नाम होना या विलोपित/विस्थापित व्यक्तियों के नाम बने रहना, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित होता था। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। हालांकि, विपक्ष इस महत्वपूर्ण अभियान के बारे में जनता के बीच अनावश्यक भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखती है। उन्होंने विपक्ष पर विदेश-प्रभावित विचारधाराओं से देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग देने और सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने में पूरी सहायता करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को भी मतदाता सूची को शुद्ध और सटीक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर लोगों की सहायता करें। मृत व्यक्तियों के नाम सूची से हटाने, नए पात्र मतदाताओं को शामिल कराने और आवश्यक दस्तावेजों को समय पर जमा कराने में जनता को मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर प्रक्रिया को गति देने की भी सलाह दी।

बैठक में जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने SIR अभियान के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तो उस पर प्रदेश अध्यक्ष ने अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने संबोधित करते हुए कहा कि शुरू से ही SIR को लेकर विपक्ष नकारात्मक रवैया अपनाता रहा है विपक्ष नहीं चाहता कि देश में सही और शुद्ध मतदाता सूची जारी हो। उनका काम सिर्फ टांग अड़ाना है, जबकि यह देशहित का कार्य है जिसमें सभी दलों को साथ आना चाहिए।

जिला अध्यक्ष मछली शहर अजय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे SIR प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आवश्यक फार्म भरें, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती सही मतदाता सूची से ही सुनिश्चित होती है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने की उक्त अवसर पर केपी सिंह अशोक चौरसिया विधायक रमेश मिश्र हरिश्चन्द्र सिंह पीयूष गुप्ता सुरेन्द्र सिंघानिया राकेश वर्मा संदीप सरोज विजय लक्ष्मी साहू अवधेश यादव राज पटेल संतोष मिश्र अंजना श्रीवास्तव विनय सिंह पंकज मिश्रा संदीप तिवारी लवकुश सिंह पुष्पा शुक्ला आमोद सिंह रोहन सिंह जितेंद्र सिंह अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित रहेl

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां