महोत्सव में लगी सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी, 73 विकलांगों को मिली ट्राई साइकिल

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया शुभारंभ

शाहगंज महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री पंचायती राज ओमप्रकाश राजभर, जखनिया विधायक बेदीराम, पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह व विधायक रमेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। जिसके पश्चात विभिन्न कार्यक्रम शुरु हुए।

दूसरे दिन आमजन को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए प्रदर्शनी लगाई जिसमें कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मिशन शक्ति, श्रम विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, खादी ग्रामोद्योग, पंचायती राज विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन समेत तमाम विभागों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। जिसका अतिथियों द्वारा निरीक्षण किया गया। सेंट थॉमस इण्टर कॉलेज, पब्लिक इण्टर कालेज आदि स्कूलों ने छात्रों द्वारा बनाए गए आकर्षक मॉडलों का भी प्रदर्शन किया।

महोत्सव में 73 पंजीकृत दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। दोपहर बाद विभिन्न विद्यालयों के बच्चों व स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा से लोगों का खूब मन मोहा। वहीं शाम होते ही गंगा आरती के पश्चात जानीमानी कलाकार अक्षरा सिंह, आरएन बाबू आदि के कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने देर रात तक जमकर मनोरंजन किया। संचालन शिक्षक व कवि राहुल राज मिश्रा व विधायक प्रतिनिधि संतोष पांडे ने किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां