गद्दोपुर पीएचसी में अधीक्षक ने खुद मरीजों का किया इलाज


डीएचओ ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण, 80 मरीजों का किया गया उपचार
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रविवार को जांच अधिकारी डीएचओ जय प्रकाश यादव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) गद्दोपुर में अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खुद मरीजों का इलाज करते मिले। चारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 80 मरीजों का उपचार किया गया। डीएचओ जय प्रकाश यादव ने विशेष रूप से गद्दोपुर पीएचसी का निरीक्षण किया। यहां अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद मरीजों को चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे थे। रजिस्टर के अनुसार, इस केंद्र पर 30 मरीजों का पंजीकरण किया गया था। निरीक्षण के दौरान, डीएचओ ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवा स्टोर और लैब की व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं और स्वच्छता मानकों का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजाबाजार में डॉ. सुशांत मिश्रा, लोहिंदा में डॉ. केके यादव और पूरालाल में डॉ. अवनीश कुमार मरीजों की जांच करते पाए गए। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि मेले में वायरल बुखार, शुगर, खांसी, अस्थमा, इस्नोफिलिया और सर्दी के मरीजों की संख्या अधिक रही। सांस, टाइफाइड और सर्वाइकल के मरीज भी देखे गए।
मरीजों के उपचार मेले के बाद, जांच अधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान की भी जांच की।
  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम