मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में पोलियो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


जौनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जनपद जौनपुर के तत्वावधान में रविवार को मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में पोलियो जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों व अभिभावकों को पोलियो से बचाव के लिए हर बार दो बूंद पोलियो दवा पिलाने की अपील की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि भारत भले ही पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है लेकिन कुछ देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं, इसलिए बच्चों को प्रत्येक अभियान में पोलियो की खुराक देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने का आह्वान किया, ताकि वे सुरक्षित व स्वस्थ रह सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों द्वारा पोलियो जागरूकता रैली निकालकर क्षेत्र में भ्रमण किया गया, जिसमें उन्होंने नारे लगाकर अभिभावकों को पोलियो के प्रति जागरूक किया। साथ ही 14 दिसंबर 2025 को मनाए जाने वाले पोलियो दिवस के बारे में भी जानकारी दी गई तथा अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर मदरसा प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद, आशा कार्यकर्ता कमला सिंह, रुखसार अहमद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद दिलशाद, मो. जावेद, बबली देवी आदि उपस्थित रहे।

Oplus_16908288
  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां