चाइनीज मांझा के प्रति जारी रहेगा जागरूकता अभियान: उषा जायसवाल


विसर्जन घाट पर कार्यक्रम करके सपा नेत्री ने लोगों को किया जागरूक
मांझा बेचने एवं उपयोग करने वालों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही हो
जौनपुर। चाइनीज मांझा के प्रति लोगों को जागरूक करते हुये समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में नगर के मोहल्ला नखास के सद्भावना पुल के नीचे स्थित नवदुर्गा शिव मन्दिर के पास विसर्जन घाट पर लोगों से अपील किया कि चाइनीज मांझा जो मौत का मांझा बन चुका है, को रोका जाना आवश्यक हो गया। हम सभी अभिभावक अपने बच्चों सहित अगल-बगल मोहल्लों में चाइनीज मांझे का उपयोग कर रहे लोगों को इसके दुष्परिणाम के प्रति समझाकर इसके प्रयोग को रोका जा सकता है।
कार्यक्रम स्थल पर मौजूद महिलाओं, बहनों, नौजवानों, बुजुर्गों, बच्चों आदि से श्रीमती जायसवाल ने लाउडस्पीकर के माध्यम से घूम-घूम करके जागरूक करने का काम किया। वहीं जिला एवं पुलिस प्रशासन के लोगों से भी अपील किया कि चाइनीज मांझा बेचते हुये कोई भी दुकानदार पाया जाय तो उसके विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाय। उन्होंने बताया कि चाइनीज मांझा का शिकार 40 वर्षीय संदीप तिवारी जो प्राइवेट शिक्षक थे, हो चुके हैं। अब उनके परिवार को चलाने वाला कोई नहीं है। ऐसे में परिवार के समक्ष मानो वज्रपात हो गया है।
इस दौरान मृतक संदीप तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुये सपा नेत्री ने कहा कि उनकी शहादत बेकार नहीं जायेगी। हम सभी लोग टीम बनाकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। साथ ही जिला एवं पुलिस प्रशासन यदि नहीं चेता तो उसका भी घेराव किया जायेगा।

Oplus_16908288


इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील दुबे, सदर विधानसभा अध्यक्ष महिला सभा सुशीला यादव, महासचिव पूनम यादव, कोषाध्यक्ष पिंकी गुप्ता, राधिका यादव, रेखा सिंह, धर्मेन्द्र चौरसिया, शिल्पा जायसवाल, शाहिद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
001

Oplus_16908288
  • Related Posts

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य जौनपुर, 17 अप्रैल 2026 (सू०वि०)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी.के. सिंह ने बताया…

    Continue reading
    वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वृद्धाश्रम सुविधा उपलब्ध

    जौनपुर– जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी है कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007, उ०प्र० नियमावली 2014 एवं उ०प्र०…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वृद्धाश्रम सुविधा उपलब्ध

    मेडिकल कालेज, जौनपुर में छात्रों का शैक्षणिक कलाकृतियों एवं प्रतिरूप निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित