नगर पंचायत के बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया विरोध

-सभासदों ने अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप।

जौनपुर-जिले के नगर पंचायत कजगांव कार्यालय में गुरुवार को आयोजित बोर्ड बैठक में सभासदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान की अध्यक्षता में उक्त नगर पंचायत बोर्ड की बैठक चल रही थी कि इसी दौरान तमाम सभासदों ने बोर्ड बैठक का जमकर विरोध करने लगे।सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत के कुछ वार्डों में कार्य हो रहा हैं तथा बाकी वार्डों में कार्य कोई कार्य नही हो रहा है। उन्होंने अध्यक्ष पर अन्य वार्डो के साथ सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। सभासदों ने यह भी कहा कि जब हम सभी लोग किसी कार्य को कराने के लिए कहते हैं तो उसको नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अनदेखा कर दिया जाता है। इस दौरान सभासद सुनील विश्वकर्मा,आकाश सिंह (हनी),अरविन्द प्रजापति,रितेश मौर्य,इकबाल अन्सारी, अखिलेश यादव,इजलाश यादव,सुरज कन्नौजिया,अक्षय जायसवाल आदि तमाम लोग मौजूद रहे!

  • Related Posts

    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading
    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी समाजसेवी लालजी गौतम की पौत्री अर्चना गौतम पुत्री श्यामबहादुर गौतम ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण