जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण जौनपुर द्वारा शीतलहर एवं ठण्ड से बचाव हेतु एडवाइजरी

जौनपुर 18 दिसम्बर — ठण्ड का प्रकोप बढ़ने की संभावना को लेकर आमजन को ठण्ड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है।
ठण्ड से बचाव हेतु शरीर पर उपयुक्त ऊनी कपड़े पहने, बाहर निकलते समय सिर, चेहरे, हाथ एवं पैर को गर्म कपड़े से ढकें। शरीर को गर्म रखने हेतु गर्म पेय पदार्थों एवं पौष्टिक आहार का सेवन करे, हीटर, ब्लोवर, कोयले की अंगीठी आदि चलाते वक्त थोड़ी खिड़की खोलकर रखें और सोने के पहले सभी हीटर, ब्लोवर, कोयले की अंगीठी इत्यादि को बन्द कर दें। ठण्ड में घर के अन्दर सुरक्षित रहें, जब तक बहुत आवश्यक न हो, तब तक घर से बाहर न निकले, स्नान एवं पीने हेतु गुनगुने पानी का ही प्रयोग करें। शरीर के अंगों के सुन्न पड़ने, हाथ, पैरों, कान एवं नाक पर सफेद या पीने रंग के दाग इत्यादि पड़ने पर तुरन्त डाक्टर से सम्पर्क करें। पशुओं को गर्म स्थान में रखें, उन्हे ठण्ड लगने पर पशु चिकित्सक की सलाह लें, किसी भी सहायता हेतु एम्बुलेंस 108, पुलिस 112, राहत आयुक्त कार्यालय 1070 पर सम्पर्क करें।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम