जिलाधिकारी ने बढ़ती ठंड को देखते हुए रैन बसेरे का किया निरीक्षण

रोडवेज स्थित अस्थायी रैन बसेरे में जरूरतमंदों को जिलाधिकारी ने दिया कंबल

अलाव ताप रहे लोगों से संवाद कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी

शीतलहर से बचाव हेतु सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

जौनपुर, 18 दिसम्बर—— बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा आज रोडवेज परिसर में बनाए गए अस्थायी रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरे में ठहरने के लिए उपस्थित जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए तथा ठंड से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

   जिलाधिकारी ने रैन बसेरे में ठहरे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुविधाओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अलाव ताप रहे लोगों से भी संवाद किया और ठंड से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में फीडबैक लिया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रैन बसेरों में साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा एवं समय-समय पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो।

   जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शीतलहर के दौरान कोई भी निराश्रित, असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति खुले में न रहे। इसके लिए नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलाव सहित अन्य समुचित व्यवस्था नियमित रूप से कराई जाए।

  उन्होंने आमजन से अपील की कि ठण्ड में घर के अन्दर सुरक्षित रहें जब तक बहुत आवश्यक न हो तब तक घर से बाहर न निकले। ठण्ड से बचाव हेतु शरीर पर उपयुक्त ऊनी कपड़े पहने, बाहर निकलते समय सिर, चेहरे, हाथ एवं पैर को गर्म कपड़े से ढकें, शरीर को गर्म रखने हेतु गर्म पेय पदार्थों एवं पौष्टिक आहार का सेवन करे।
      इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, ईओ नगर पालिका सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां