आर.एन. टैगोर सी. से स्कूल में भारत रत्न माननीय श्रीअटल बिहारी वाजपेयी एवं महामना पड़ित मदनमोहन मालवीय जयंती एवं क्रिसमस-डे हर्षोल्लास मनाया गया।”

जौनपुर —आज शहर के प्रतिष्ठित आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मा. श्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं महामना पंडित मदनमोहन मालवीय जयंती एवं ‘क्रिसमस- डे ‘ के पावन अवसर पर भव्य कार्य क्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डा.पी.के.सिंह एवं संस्थापिका डॉ.शीला सिंह के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन,मां सरस्वती माल्यार्पण के पश्चात अटल जी एवं मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण के साथ संपन्न किया गया।
उक्त प्रतियोगिता में विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग, कला वर्ग के छात्र- छात्राओं ने बढ़़-चढ़कर हिस्सा लिया। तथा अपने उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमो एवं प्रभावशाली भाषण कला के माध्यम से उपस्थित जनों के मन को आकर्षित किया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ.पी.के.सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं के अभिभावकों को उपहार भेंट करके सम्मानित किया। तथा ‘क्रिसमस-डे’ एवं महापुरुषों के विषय में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है।
संस्थापिका डॉ.शीला सिंह ने छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट कार्य- क्रमो की प्रशंसा करते हुए ‘क्रिसमस-डे’ एवं आगामी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह