सेवा पखवाड़ा चित्रकला प्रतियोगिता में शाम्भवी श्रीवास्तव प्रथम

जौनपुर। मेहनत, लगन और कल्पनाशीलता जब सही मंच पाती है, तो सफलता स्वयं कदम चूमती है। इसका उत्कृष्ट उदाहरण बनीं शाम्भवी श्रीवास्तव, माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, जौनपुर की कक्षा VII की छात्रा, जिन्होंने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में सामान्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

यह प्रतियोगिता सामान्य वर्ग/स्नातक, परास्नातक एवं जूनियर वर्ग के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच शाम्भवी की रचनात्मक सोच और रंगों की सजीव अभिव्यक्ति ने निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

सुशासन दिवस के अवसर पर प्रेक्षा गृह में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, सांसद सीमा द्विवेदी, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया ने शाम्भवी को प्रमाण पत्र एवं ₹51,000 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की।

सम्मान प्राप्त करते समय शाम्भवी के चेहरे पर आत्मविश्वास और आँखों में सपनों की चमक साफ झलक रही थी। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, विद्यालय, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। यह सफलता जिले के उन सभी बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो कला और रचनात्मकता के माध्यम से अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न