गौराबादशाहपुर से कबूलपुर नैपुरा तक मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

विगत डेढ़ साल से एक मार्ग के लिए स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी मांग, विधायक की पहल से हुआ शिलान्यास

धर्मापुर जौनपुर

जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गौराबादशाहपुर, रामपुर, नैपुरा, कबूलपुर, नत्थनपुर पुलिया, राजेपुर सहित अन्य जिला मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जगदीश नारायण राय रहे।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि सड़कें क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। बेहतर और मजबूत सड़कों से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन सुरक्षित व सुचारु होगा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से इस मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है। निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।


कार्यक्रम में सुरेंद्र प्रताप यादव, प्रधान नंदलाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष धनंजय सिंह, सुजीत कुमार जायसवाल, पूर्व प्रधान तौफीक अहमद, बबलू जायसवाल, आतिश सोनकर, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2, जौनपुर के जेई एवं एई ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य को विभागीय मानकों के अनुरूप कराया जाएगा तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
शिलान्यास के साथ ही क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनने से बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां