प्रतिस्पर्धा (PRATISPARDHA) के चौथे दिन खेलों का जोश और रोमांच चरम पर

जौनपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, जौनपुर में आयोजित प्रतिस्पर्धा (PRATISPARDHA) – वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का चौथा दिन उत्साह, उमंग और खेल भावना से भरपूर रहा। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ सहभागिता की।

दिन का मुख्य आकर्षण रहा बालिका वर्ग का इंटर-स्कूल खो-खो फाइनल मुकाबला, जिसमें माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, जौनपुर और कुंवर पब्लिक स्कूल की टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, जौनपुर की बालिका खो-खो टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जिससे विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से भर उठा।

इस अवसर पर विशेष अतिथि कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह (अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक) एवं श्री विक्रम लक्ष्मण सिंह (एसएचओ, बक्शा, जौनपुर) की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, परिश्रम, टीमवर्क और खेल भावना के महत्व पर प्रेरक विचार साझा किए, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और उत्साह और अधिक बढ़ा।

चौथे दिन कक्षा VI से XII तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर-हाउस एथलेटिक्स प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें 100 मीटर, 400 मीटर, रिले रेस एवं हर्डल रेस शामिल रहीं। इसके साथ ही इंटर-हाउस कबड्डी प्रतियोगिता और इंटर-हाउस टग ऑफ वॉर ने दर्शकों में विशेष उत्साह भर दिया।

विद्यार्थियों के मनोरंजन एवं सहभागिता के लिए अनेक फन रेस भी आयोजित की गईं।


कक्षा VI से VIII के लिए कोन बॉल बैलेंस रेस, हुला हूप रन थ्रू एवं ड्रिबल द बॉल रेस,
कक्षा IX के लिए नीज़ एंड बैलून डैश,
कक्षा X के लिए आइस एंड स्पून चैलेंज,
तथा कक्षा I से V के विद्यार्थियों ने 100 मीटर रेस, रिले रेस, हर्डल रेस, कक्षा IV की मिनी ऑब्स्टेकल रेस तथा कक्षा V की वॉटर स्पंज रेस में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में विद्यालय के सभी चार हाउस — क्रिस्टोफर कोलंबस, महात्मा गांधी, अल्बर्ट आइंस्टीन एवं लियोनार्डो दा विंची — के प्रतिभागियों ने खेल भावना, टीमवर्क और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के निदेशक श्री अरविंद सिंह एवं श्री विख्यात सिंह ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें पदक, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान किए। विद्यालय प्रबंधन से जुड़े श्री कार्तिकेय सिंह ने भी पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन और सहयोग किया।

इस आयोजन की सफलता में विद्यालय स्टाफ के कई सदस्य भी सक्रिय रहे, जिनमें शामिल हैं —
शिवांशत सिंह, रंजीत यादव, मधुरिमा सिंह, पारुल चंदेल, सीता श्रीवास्तव, रुचि दत्ता, अंजू सिंह, वंदना सिंह, नीतु सिंह, मौलश्री राय, राजीव सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, शालिनी, विनीत सिंह आदि। इन सभी का योगदान आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों की खेल भावना, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण सहभागिता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रतिस्पर्धा (PRATISPARDHA) का चौथा दिन खेल, ऊर्जा और प्रेरणा का प्रतीक बनकर उभरा तथा आगामी आयोजनों के लिए उत्साह और उमंग को और प्रबल कर गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां