माउंट लिट्रा जी स्कूल का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समाप्त

क्यूबा इंटरनेशनल स्कूल शाहगंज को हराकर माउंट लिट्रा जी स्कूल ने जीता बालकों का खो – खो प्रतियोगिता

सिकरारा जौनपुर – माउंट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज में चल रहे पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘प्रतिस्पर्धा’ का समापन शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ समाप्त हुआ। आखिरी दिन बालकों का खो – खो प्रतियोगिता का फाइनल मच बेहद रोमांचक रहा। मेजबान माउंट लिट्रा जी स्कूल ने क्यूबा इंटरनेशनल स्कूल उसरहटा शाहगंज को हराकर कप अपने नाम कर लिया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता व समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र के साथ ट्राफी वितरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत के लिए नहीं बल्कि शरीर और मस्तिष्क के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों की प्रतिभाएं निखरती है और वे ही आगे जाकर देश दुनिया में देश व समाज का नाम रोशन करते है। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोनाली सिंह ने कहा कि ऐसे ही आयोजनों से निकलने वाले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते है। कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, जिससे बच्चे बेहतर भविष्य बना सकते है। खेलकूद के बढ़ावा से बच्चों में निखार आता है। अतिथियों ने खो – खो प्रतियोगिता के फाइनल मैच मुकाबले के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके साथ ही अभिभावकों ने भी दौड़, चम्मच दौड़, गुब्बारा फोड़ दौड़, रस्सा कसी, कुर्सी चयन के साथ अन्य कई खेलो में प्रतिभाग किया।
विद्यालय के निदेशक द्वय अरविंद सिंह व विख्यात सिंह ने विजेता अभिभावकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रधानाचार्य श्वेता मिश्रा ने आभार ज्ञापित किया। मैच के रेफरी शिवसंत सिंह व रंजीत यादव रहे।
कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ व विद्यालय के संरक्षक रमेश सिंह, प्रदेश मंत्री राकेश सिंह, कर्नल आलोक सिंह, सरोज सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, सरोज सिंह, अरुण सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, साहब लाल यादव, विपनेश श्रीवास्तव, सुनील सिंह सहित भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। संचालन प्रबंधतंत्र के सहायक दिनेश सिंह कार्तिकेय सिंह ने किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां