चोरी के सामान के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के नेवादा अंडरपास के पास शुक्रवार की रात को चोरी के सामान के साथ पुलिस ने दो चोरों को चोरी के गिरफ्तार कर लिया। मिली सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल, एसआई जयदीप, चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह, विजय प्रताप सिंह अन्य सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गये। वहां पर थोड़ी देर तक इंतजार के बाद एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस की टीम ने बॉइक को घेरेबंदी करके रोक लिया। बाइक पर दो लोग सवार थे। उनके पास एक बैटरी, दो सीलिंग पंखा, छह पंखे का ब्लेड, नगदी तथा उक्त बाइक मिली। पकड़े गये चोरों की पहचान सुरेश चौहान पुत्र नरेंद्र चौहान निवासी सलखापुर थाना लाइन बाजार एवं रविन्द्र चौहान पुत्र रामसिंह चौहान निवासी धनेजा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया यह दोनों चोर जलालपुर के बिशुनपुर मझवारा के पंचायत भवन से दो सीलिंग पंखा तथा उसी क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर मनहन से फ्रिज, साउंड तथा माइक उठा ले गये थे। इसके अलावा धनेजा में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी किये थे जिसका मुकदमा 26 दिसम्बर को दर्ज हुआ था। इनकी तलाश चल रही थी कि आज पकड़ लिये गये।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां