मां लालती ताइक्वांडो क्लब में 17 खिलाड़ियों को कलर बेल्ट से किया गया सम्मानित

जौनपुर – मां लालती ताइक्वांडो क्लब के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में जौनपुर के 17 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ताइक्वांडो कलर बेल्ट सर्टिफिकेट एवं बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मछलीशहर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सरस्वती बल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश पांडेय तथा मिशन वीरांगना ट्रस्ट की अध्यक्ष शिवानी मिश्रा ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।

इस अवसर पर पीला बेल्ट से लेकर रेड वन बेल्ट तक की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान मिला।


मुख्य खिलाड़ियों में विराट मिश्रा, प्रखर उपाध्याय और अंतिम यादव रहे। इनके साथ आद्या श्रीवास्तव, आईना खान, अलीना खान, शिव सिंह, अलीशा अब्बास, वेदांत उपाध्याय, प्रांजल मौर्य, दिव्यांश कुमार, अन्नू पटेल, रिद्धि तिवारी, सुमित पटेल एवं शानवी तिवारी ने भी सफलतापूर्वक बेल्ट परीक्षा पास की।


जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव मास्टर प्रवीण मिश्रा ने बताया कि ताइक्वांडो की बेल्ट प्रणाली खिलाड़ी की सीनियरिटी और तकनीकी दक्षता का प्रमाण होती है, जिसमें ब्लैक बेल्ट अंतिम सीढ़ी मानी जाती है। मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि ताइक्वांडो फिटनेस और अनुशासन का बेहतरीन खेल है, जिसकी भूमिका आज ओलंपिक स्तर तक महत्वपूर्ण हो चुकी है। कार्यक्रम के अंत में टीम मैनेजर मनोज मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां