नव वर्ष के प्रथम दिन शीतला चौकियां धाम में हजारों भक्तों ने टेका मत्था


चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में आज प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात पुजारी चंद्रदेव पंडा ने माता रानी का आरती पूजन किया। नव वर्ष के प्रथम दिन माता रानी के चरणों में मत्था टेककर भक्तों ने सुख, शांति, समृद्धि, धन, यश, वैभव की कामना करके अपने दिन की शुरुवात किया। दोपहर में माता रानी का भव्य श्रृंगार करके आरती पूजन किया गया। वहीं माता रानी के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देर शाम तक लगी रही। भक्त लंबी कतार में खड़े होकर बारी—बारी से माता रानी के दर्शन पूजन करते नज़र आये। चौकियां धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने भक्तों का स्वागत करते हुये माता रानी का आशीर्वाद के साथ नव वर्ष की मंगल कामना किया। वहीं मंदिर के पवित्र कुण्ड बगल में स्थित काल भैरवनाथ मन्दिर, काली मंदिर, हनुमान मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन पूजन किया।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम