माउण्ट लिट्रा जी स्कूल में मना दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस


जौनपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया जहां स्कूल के स्टाफ, छात्रों और उनके माता-पिता ने मिलकर विभिन्न योग आसनों में भाग लिया। योग सत्र का आयोजन सुबह 6:30 बजे से 8 बजे तक चला जहां सभी ने मिलकर योग के महत्व को समझा और उसकी विधाओं का अभ्यास किया। ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम जैसी योग क्रियाओं को सम्मिलित करते हुए सभी ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के महत्व को जाना। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य श्वेता मिश्रा ने कहा कि इस आयोजन ने समुदाय में स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। सभी ने मिलकर इस दिन को सफल और यादगार बनाया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती