अपना दल के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली की मौजूदगी में सावित्रीबाई फुले की 196 वी जयंती मनाई गई

——————————————————————जौनपुर —– अपना दल एस पार्टी जिला कार्यालय वाजिदपुर में आज शनिवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 196 वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। माली सैनी समाज एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। लोगों ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त श्रीमाली महासभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली रहे। पप्पू माली ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले का देश के सर्वांगीण विकास में अद्वितीय योगदान रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में सावित्रीबाई फुले के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई ने समाज और देश के बहुमुखी विकास की आधारशिला रखी। समाज के उत्थान में उनकी भूमिका अहम है। समाज को शिक्षित करके उन्होंने महिलाओं को समाज में सम्मान और अधिकार दिलाने का काम किया। बाल विवाह, सती प्रथा और समाज की कुरीतियों को दूर किया। सावित्रीबाई फुले से प्रेरित होकर महिलाएं आज संपूर्ण विश्व में भारत को विश्वगुरु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनसे प्रेरित होकर महिलाएं सशक्त होकर पीएम मोदी की महिला सशक्तिकरण की परिकल्पना को साकार कर रही हैं। उन्होंने दोनों समाज सुधारकों ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न दिलाने और 3 जनवरी को महिला शिक्षक दिवस घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल निरंतर प्रयासरत हैं। इसके लिए अनुप्रिया पटेल ने सदन में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि जनहित के हर मुद्दे को अत्यंत मजबूती के साथ सदन में उठा रही हैं और लोगों के हक को दिलाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अनुप्रिया पटेल सावित्रीबाई फुले के सपने को साकार कर रही हैं। अध्यक्षता संयुक्त श्रीमाली महासभा के जिलाध्यक्ष अनिल श्रीमाली और संचालन श्रीमाली महासभा के उपाध्यक्ष रविकांत माली ने किया। मौके पर बबलू श्रीमाली, रामचंद्र माली, राजू माली, सत्येंद्र प्रताप माली, अनिल जायसवाल, हरिहर प्रसाद पटेल, अखिलेश माली, पंचम माली, संतोष माली, संजय माली, राज नारायण पटेल, बजरंगी पटेल, राजेश मिश्रा, जयप्रकाश पटेल, सत्येंद्र पटेल, योगी योगेंद्र नाथ बिंद, धर्मेंद्र पटेल, मानसिंह पटेल, शिव माली, शशांक श्रीवास्तव, रमेश पटेल, सरदार पटेल, समर बहादुर पटेल, बच्चा पटेल, सोमनाथ, गोवर्धन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां