अली डे पर शाहपंजे बाबूपुर हुसैनाबाद में अकीदत का इज़हार, केक काटकर मनाई गई विलादत-ए-इमाम अली

अली डे पर शाहपंजे बाबूपुर हुसैनाबाद में अकीदत का इज़हार, केक काटकर मनाई गई विलादत-ए-इमाम अली

जौनपुर

अली डे के मौके पर शहर के शाहपंजे बाबूपुर हुसैनाबाद में विलादत-ए-इमाम अली अ.स. बड़े ही अकीदत और जोश के साथ मनाई गई। इस अवसर पर केक काटकर अली डे का जश्न मनाया गया और बड़ी संख्या में मौजूद जायरीनों के बीच मिठाई, फल व केक का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौला अली अ.स. की शख्सियत, इंसाफ़, बहादुरी और इंसानियत के पैगाम को याद किया गया।

अली डे के इस आयोजन में शोहरा-ए-कराम ने मौला अली अ.स. की शान में कसीदे और मनकबत पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। क़ायम अली, फ़राज़, मेहंदी गौहर अली, अकील, राजा और बेलाल हसनैन सहित अन्य शायरों ने पेशख्वानी के फ़रायज़ अदा किए। उनके कलाम ने मौजूद अकीदतमंदों के दिलों में जोश और अकीदत भर दी।

कार्यक्रम का आयोजन शारिक खान,कैश बाबा ने किया हदीसे क़िसा मौलाना बेलाल हसनैन साहब ने किया। उन्होंने अली डे की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि हज़रत अली अ.स. की ज़िंदगी इंसाफ़, सब्र और इंसानियत का बेहतरीन नमूना है, जिससे समाज को राह मिलती है। अली डे पर कमेटी लोगों ने आए हुए तमाम जायरीनों को फल, मिठाई और केक भी वितरित किए।

इस मौके पर ज़ुहैब हसन अफरोज, शजर हसन, अनम हसन, शारिक खान, कैश बाबा, एडवोकेट यासिर इमाम, सौरभ नजीर, शर्की हसन, आसिफ़ रिज़वी, अली हसन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पत्रकार आबिश इमाम सनी ने दी।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न