11 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा 6 वां अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट जौनपुर का स्थापना दिवस, पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद होंगे मुख्य अतिथि

जौनपुर। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट जौनपुर का स्थापना दिवस आगामी 11 जनवरी को होटल जे एम एस ग्रैंड पचहटिया भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस आशय की जानकारी ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और इस अवसर पर समाजसेवा, खेल, शिक्षक चिकित्सक किन्नर के साथ पत्रकार एवं प्रेरणा से जुड़े लोगो को कार्यक्रम में सम्मनित किया जाएगा !

उर्वशी सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व तीन बार के विश्व विजेता अर्जुन अवार्डी एवं ओलंपियन अशोक ध्यानचंद शामिल होंगे। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ेगी। समारोह के दौरान ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा तथा भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

अध्यक्ष ने कहा कि अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करना है। स्थापना दिवस के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम में युवाओं को खेल, अनुशासन और समाजसेवा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से मुख्य अतिथि अशोक ध्यानचंद अपने अनुभव साझा करेंगे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। प्रेस वार्ता मे महा सचिव डॉ पी के सिंह, महासचिव राधिका सिंह भी उपस्थित रही |

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां