श्री सर्वेस्वरी समूह संस्थान शाखा समोधपुर में 130 जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरण

मानवता की सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान: सतीश सिंह

सुइथाकला जौनपुर

विकासखंड क्षेत्र के श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान शाखा समोधपुर के सौजन्य से शाखा के उपाध्यक्ष हृदय प्रसाद सिंह रानू की अध्यक्षता में बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सतीश सिंह ने अघोरेश्वर महाप्रभु एवं पूज्यपाद गुरुपद संभव राम के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा अर्चना व आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के हाथों 130 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। सतीश सिंह ने कहा कि सर्वेश्वरी समूह संस्थान मानवता की सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह का मूल मंत्र दीन-दुखियों, असहाय, गरीबों एवं पीड़ितों की निस्वार्थ सेवा है। उन्होंने सर्वेश्वरी समूह के परोपकार के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज के दबे-कुचले और शोषित-वंचित समाज के उत्थान के लिए संस्थान उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक व शाखा उपाध्यक्ष हृदय प्रसाद सिंह रानू ने कहा कि सर्वेश्वरी समूह संपूर्ण विश्व में मानवता की मिसाल पेश कर रहा है। कहा कि समस्त भेदभाव से ऊपर उठकर यह संस्था मानव मात्र की सेवा कर रहा है। कहा कि उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम के द्वारा हर मानव को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है। मौके पर शाखा सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू, हरगोविंद सिंह, रविंद्र उपाध्याय, यादवेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, मुरली सिंह, सूर्य प्रकाश खरवार (इन्ना), संतोष आदि लोगों ने सहयोग किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न