चाइनीज मांझे ने छीनी युवा डॉक्टर की जान, शहर में गुस्सा और डर का माहौल

जौनपुर – जिले में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का खौफनाक चेहरा एक बार फिर सामने आया है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पचहटिया गांव के पास प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के सामने हुए दर्दनाक हादसे में एक युवा डॉक्टर की जान चली गई। घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई और आम लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
मृतक की पहचान केराकत कोतवाली क्षेत्र निवासी डॉ. मोहम्मद शमीर के रूप में हुई है, जो पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट थे और निजी प्रैक्टिस करते थे। परिजनों के अनुसार, डॉ. शमीर मंगलवार की सुबह बाइक से जौनपुर मुख्यालय किसी चिकित्सक से मिलने आए थे। मुलाकात के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी सड़क पर फैले चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। तेज धार वाले मांझे से उनकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े।
प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि वह अपने बच्चे की फीस जमा कर स्कूल से बाहर निकले ही थे कि अचानक सामने एक बाइक सवार गिर पड़ा। जब पास जाकर देखा गया तो युवक की गर्दन बुरी तरह कटी हुई थी और खून बह रहा था। मौके पर मौजूद ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल एंबुलेंस बुलवाई और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध है और इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन ऑनलाइन बिक्री और चोरी-छिपे सप्लाई पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस हादसे के बाद शहरवासियों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह का दर्द न झेलना पड़े।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां