जगदीशपुर ओवरब्रिज निर्माण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

जफराबाद रेलवे क्रॉसिंग पर चौबीसों घंटे जाम, आमजन बेहाल

जौनपुर–वाराणसी राजमार्ग पर स्थित जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज इन दिनों आमजन के लिए गंभीर परेशानी का कारण बना हुआ है। ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते जगदीशपुर मार्ग को बंद कर दिए जाने से पूरे क्षेत्र का यातायात जफराबाद रेलवे क्रॉसिंग की ओर मोड़ दिया गया है। इसका परिणाम यह है कि पीली कोठी–जफराबाद मार्ग पर दिन-रात जाम की स्थिति बनी रहती है। कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को घंटों लग रहे हैं, जिससे यात्रियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
मार्ग डायवर्जन के कारण छोटे वाहनों के साथ-साथ भारी वाहन भी इसी संकरे मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। बनारस, जौनपुर, शाहगंज, आजमगढ़ और मिर्जापुर की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव एक साथ जफराबाद रेलवे क्रॉसिंग पर आ जाता है। रेलवे फाटक पर ट्रेनों की आवाजाही अधिक होने से स्थिति और भी विकट हो जाती है। एक ट्रेन के निकलते ही जैसे ही फाटक खुलता है, वाहनों की भीड़ आगे बढ़ने लगती है, तभी दूसरी ट्रेन का सिग्नल हो जाता है और फाटक फिर बंद कर दिया जाता है। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
स्कूली बच्चों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को हो रही भारी दिक्कत
इस अव्यवस्था का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों पर पड़ रहा है। कई बार लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं, जिससे समय पर स्कूल, कार्यालय या अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। आपातकालीन स्थिति में भी रास्ता साफ न होने से लोगों की चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि इतनी गंभीर समस्या के बावजूद न तो ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती की गई है और न ही रेलवे प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी व्यवस्था की गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक जगदीशपुर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक जफराबाद रेलवे क्रॉसिंग पर स्थायी ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए तथा वैकल्पिक मार्गों की समुचित व्यवस्था की जाए, जिससे आमजन को इस भीषण जाम से राहत मिल सके

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां