टाटा मैजिक में टक्कर मारकर चालक सहित दो को गंभीर रूप से घायल

अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज

धर्मापुर जौनपुर

जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे स्थित गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर तिराहे के पास 16 जनवरी की एक रात टाटा मैजिक में टक्कर मारकर चालक व खलासी को गंभीर रूप से घायल करने वाले ट्रक चालक के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर ली।
थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव ने बताया कि बीते 16 जनवरी की रात साढ़े सात बजे शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के हमाम दरवाजा निवासी खुशबू निषाद के टाटा मैजिक में एक अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही बरतते हुए तेज टक्कर मार दिया था जिससे टाटा मैजिक को चला रहे चालक दिलीप निषाद व उसमें बैठे राजेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे एवं टाटा मैजिक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मैजिक चालक दिलीप निषाद का अभी भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव ने बताया कि टाटा मैजिक की स्वामी खुशबू निषाद के तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाही बरतते हुए वाहन चलाने और क्षतिग्रस्त नुकशान करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

  • Related Posts

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading
    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित