रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले कृपाशंकर सिंह व ओमप्रकाश सिंह

जौनपुर के विकास व मुंबई चुनावी सफलता पर हुई अहम चर्चा

जौनपुर

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से बुधवार को नई दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह तथा प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान संगठनात्मक, राजनीतिक और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। रक्षामंत्री ने हाल ही में मुंबई महानगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली बड़ी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और इस उपलब्धि के लिए कृपाशंकर सिंह की कड़ी मेहनत व रणनीतिक भूमिका की मुक्त कंठ से सराहना की।
रक्षामंत्री ने कहा कि मुंबई में उत्तर भारतीय समाज के मजबूत समर्थन ने पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी प्रकार संगठन को मजबूत करने और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक के दौरान कृपाशंकर सिंह ने जौनपुर जनपद के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी रक्षामंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने क्षेत्र में आधारभूत संरचना, जनसुविधाओं और विकास योजनाओं को गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जौनपुर सहित उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों में केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि विपक्ष द्वारा जनता को गुमराह करने के प्रयासों पर सतर्क नजर रखना और तथ्यों के साथ सही जानकारी लोगों तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने भी संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहना होगा। यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां