बरजी गांव डिपेंसरी संचालक मौत मामले का खुलासा, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की पुष्टि

खेतासराय जौनपुर

क्षेत्र के बरजी गांव में 16 जनवरी को डिपेंसरी संचालक की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत आत्महत्या से होना प्रमाणित हुई है। पुलिस जांच में प्रेम प्रपंच सामने आने के बाद मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बरजी गांव निवासी डिपेंसरी संचालक सुनील राजभर (30) पुत्र सुरेश का शव 16 जनवरी को घर के गेट के पिलर से फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला था। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण हत्या और आत्महत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। पुलिस ने गहन जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की सच्चाई उजागर की।
पुलिस के अनुसार मृतक का गांव की ही एक महिला से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच लंबे समय से मोबाइल पर बातचीत होती थी। महिला शादी के लिए दबाव बना रही थी, जबकि सुनील पारिवारिक समस्याओं, आगे की पढ़ाई और आर्थिक तंगी का हवाला देकर समय मांग रहा था। 16 जनवरी की रात दोनों के बीच विवाद हुआ, जिससे मानसिक तनाव में आकर सुनील ने आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद महिला द्वारा मोबाइल फोन फॉर्मेट कर दिया गया था, लेकिन पुलिस की तकनीकी टीम ने डेटा रिकवर कर साक्ष्य जुटा लिए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गुरुवार सुबह आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां